महाराष्ट्र सरकार ने माफ किया किसानों का कर्ज, आंदोलन वापस

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को किसानों के कर्ज माफ कर दिये हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा कर्ज माफी सहित किसानों की विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की है ।
महाराष्ट्र के किसानों और राज्य सरकार के बीच आज चली बैठक खत्म हो गई। बैठक के बाद सरकार ने सभी किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। बैठक में तय किया गया है कि कर्ज़ माफ़ी के लिए सरकार और किसानों की कमेटी बनेगी और किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। इसके साथ ही किसानों की 11 दिन पुरानी हड़ताल खत्म हो गई है।